भीमताल काठगोदाम तल्लीताल कालाढूंगी थाना बना कोतवाली,कैबिनेट के फैसले के बाद गृह विभाग ने भी आदेश कर दिए जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में इन दिनों पुलिस विभाग धरातल पर पुलिसिंग को और शसक्त करने में जुटा हुआ है। इस क्रम में कैबिनेट के फैसले के बाद गृह विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय नवीन BNS, साइबर क्राइम जांचों, पर्यटन ड्यूटी व प्रदेश में बढ़ते क्राइम के मध्यनजर लिया गया है।

आदेश के अनुसार प्रदेश के 58 थानों को उच्चीकृत कर कोतवाली (SHO) में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही साथ इन थानों के 58 थानाध्यक्ष के पदों को भी निरीक्षक / इंस्पेक्टर पद उच्चीकृत कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

निम्न 58 उच्चीकृत कोतवाली में दरोगा ही तैनात रहेंगे या निरीक्षक इसको फिलहाल जनपदों के कप्तानों के विवेक पर ही छोड़ा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ नाम परिवर्तित ही किए जाएंगे। जल्द ही पदोन्नति के सापेक्ष इन नवीन कोतवालियों में उपलब्धता के आधार पर निरीक्षकों की तैनाती हो सकेंगी।

यह 58 थाने हुए उच्चीकृत

जनपद देहरादून – नेहरुकोलोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता

जनपद हरिद्वार – श्यामपुर, कनखल, पथरी,

बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल

जनपद उत्तरकाशी उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू, बड़कोट, हर्षिल

जनपद टिहरी- चम्बा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, घनसाली, कैम्पटी

जनपद चमोली- गोपेश्वर, गोबिंदघाट, गैरसैण

प्रदेश रुद्रप्रयाग – उखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्तमुनि

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

जनपद पौड़ी श्रीनगर (महिला थाना), लक्ष्मणझूला

जनपद नैनीताल काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, भीमताल,

मुक्तेश्वर, मुखानी, वनभूलपूरा

जनपद उधमसिंहनगर कुण्डा, गदरपुर, पंतनगर, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैम्प, आईटीआई

जनपद अल्मोड़ा द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखटिया, महिला थाना

जनपद बागेश्वर – बैजनाथ, कौसानी

जनपद पिथौरागढ़ बेरीनाग, झूलाघाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट

जनपद चंपावत टनकपुर

दरोगाओं के पद उच्चीकृत होने से अब निरीक्षकों के 58 पद रिक्त हो गए हैं जिस कम में अब पलिस

दरोगाओं के पद उच्चीकृत होने से अब निरीक्षकों के 58 पद रिक्त हो गए हैं जिस क्रम में अब पुलिस मुख्यालय सीनियरिटी के आधार पर 58 दरोगाओं को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति करने जा रहा है। बता दें कि 58 पदों से अतिरिक्त भी 1 से 2 पद फिलहाल रिक्त पड़े हैं। वहीं बात करें अगले चयन वर्ष की तो कुछ निरीक्षकों के उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति होने के उपरांत भी 9 से 10 पद और रिक्त हो जाएंगे। साथ ही साथ ANTF एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, साइबर थाने एवं अन्यों में नए पद सृजित हो जाने से भी जल्द निरीक्षक स्तर के 5 से से 6 पद बढ़ रहे हैं। मोटा मोटा अनुमान लगाया जाए तो इस बार के व अगले बार के चयन वर्ष की रिक्ति का आंकड़ा मिलाकर कुल रिक्त पदों की संख्या 75 के

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

इर्दगिर्द रहेगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page