भवाली के आर सी जोशी बने आईपीएससी के अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के श्यामखेत निवासी आर के जोशी आईपीएससी के अध्यक्ष बने हैं।
राजस्थान के गोटन में संचालित एलके सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के प्राचार्य आर.सी. जोशी को इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (आईपीएससी) का अध्यक्ष चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में हर्ष का माहौल है।
श्यामखेत निवासी आर.सी. जोशी ने प्रारंभिक शिक्षा बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल से तथा उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वे बीते 30 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत हैं और वर्ष 2008 से विद्यालय के प्राचार्य पद पर हैं। उन्हें सीबीएसई द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है तथा वे कक्षा 11वीं–12वीं के लिए अर्थशास्त्र की पाठ्यपुस्तकों के लेखक भी हैं। आईपीएससी जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन का अध्यक्ष चुना जाना विद्यालय एवं उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर पंकज आर्य नवीन क्वीरा, संजय वर्मा, राजू शाह, हेम जोशी, मनोज नेगी, विनोद पांडे, मनोज पांडे विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने प्राचार्य आर.सी. जोशी को शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page