भवाली मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

भवाली मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने ध्रुव रौतेला को दी बधाई
भवाली। भवाली मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि ध्रुव रौतेला लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ अब सरकार को भी मिलेगा।
हिमांशु बिष्ट ने विश्वास जताया कि रौतेला अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा प्रदेश में मीडिया और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page