भवाली गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज की खेल कूद प्रतियोगिता में मनीषा, संदीप रहे अव्वल, विजेताओं को बांटे पुरस्कार

ख़बर शेयर करें

भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का गुरुवार को समापन किया गया।
छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा।


प्रबंध समिति की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, प्रबंधक हिमानी पाण्डे, समाजसेवी ऊषा कन्नौजिया, शांति तिवारी ने विजेत छात्र छात्राओ को पुरस्कार वितरित किये। विद्यालय का गौरा देवी हाउस चैंपियन रहा। विद्यालय प्रबंधक हिमानी पाण्डे, अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओ, कर्मचारियों को प्रतियोगिता कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्र जीवन मे खेल का महत्व बताते हुए उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार जोशी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर कहा कि खेल में भी अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है। विद्यालय के 5 छात्र छात्राओं ने व्यक्तिगत चेंपियनशिप प्राप्त की। सलोनी, आसिम, संदीप, मरियम, इमांशु, मनीषा, अलग अलग वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता के सी लोहनी ने किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page