सभासद ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को सौपी तहरीर

ख़बर शेयर करें

फिर नया नया मामला सामने आया है, यहां गदरपुर में सभासद ने जहां पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाने में तहरीर देकर अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, वहीं पालिकाध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  भट्टों की पूजा के बाद कैंची धाम में शुरू हुआ मालपुए बनाना शुरू

गदरपुर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने रविवार को प्रेसवार्ता कर सभासद परमजीत सिंह पम्मा द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों का जवाब दिया। कहा जनप्रतिनिधि होने के नाते शहर के लोगों के सुख-दुख में वह हर संभव मदद करते हैं। बढ़ती लोकप्रियता को देखकर कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं। कहा शनिवार को उनके खिलाफ मनगढ़ंत तहरीर दी गई। इससे प्रशासन को अवगत कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। प्रशासन से अपील है मामले की निष्पक्ष जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page