असिस्टेंट फॉरमैन ट्रेनी की भर्तियां
आवेदन शुल्क
●सामान्य/ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 1180 रुपये। इसमें 180 रुपये जीएसटी के शामिल हैं।
●भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए निशुल्क।
मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड असिस्टेंट फॉरमैन (ट्रेनी) के 270 पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। सभी पद नियमित हैं। चुने गए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित कंपनी की इकाइयों में तैनात किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 05 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
●दसवीं पास हो। साथ ही पद से संबंधित मुख्य और साहायक विषयों में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो।
सूचना : बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
वेतनमान : ग्रेड सी के तहत बेसिक-पे 47,330 रुपये।
प्रशिक्षण अवधि : इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन के लिए एक वर्ष, शेष ब्रांचों के लिए दो वर्ष।
आयु सीमा
●अधिकतम 30 वर्ष हो। आयु की गणना 05 मार्च 2026 से होगी।
●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
●न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा। चयन परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की वेबसाइट (https://www.nclcil.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ऊपर की ओर ‘करियर्स’ लिंक पर कर्सर रख इसके तहत रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर सबसे ऊपर Employment Notification for Direct Recruitment for various posts of Supervisory Positions in NCL लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इससे आधिकारिक नोटिफिकेशन,अप्लाई ऑनलाइन लिंक सक्रिय हो जाएगा।
●नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता को जांच लें।
●अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और टू रजिस्टर लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण कर लें।
●नए पेज पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका चयन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

