जबरन दुकान बंद करने पर एसएसपी से लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें
  • जान माल की सुरक्षा की उठाई मांग

भवाली। बुधवार को सुरेश चंद्र उप्रेती निवासी दुगना घोड़ाखाल ने एसएसपी को पत्र लिख कहा कि उनकी रातिघाट में विदेशी मदिरा की दुकान है। जो किराए पर ली गई है। विक्रेताओं के साथ मिलकर संचालन किया जा रहा है। आगे कहा कि कुछ महिलाएं अपने निजी स्वार्थ के लिए 1 अप्रैल से दो घण्टे के लिए जबरन दुकान बंद कर रही है। कहा कि सोमावर को महिलाओं ने दुकान जबरन बन कर दी थी। और मुझे और मेरे विक्रेताओं को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को दो महिलाएं आई और जैसे ही मैंने दुकान खोली तो जबरन बन्द कराने लगी और जान से मारने की धमकी देती रही। उन्होंने कहा कि दुकान के बन्द होने से एक ओर राजस्व को नुकसान हो रहा है। और दूसरी ओर मुझे आर्थिक नुकसान हो रहा है। कहा भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने अपने और विक्रेताओं के लिए सुरक्षा की मांग की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page