अखिलेश सेमवाल अक्की प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कुमाऊँ सह प्रभारी मनोनीत

ख़बर शेयर करें


भवाली। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी में अखिलेश सेमवाल अक्की को सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल के रूप में मनोनीत किए गए है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उनकी संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल निश्चित रूप से कुमाऊँ मंडल के व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

इस नियुक्ति से न केवल व्यापारिक संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापारियों की समस्याओं का समाधान भी प्रभावी ढंग से हो सकेगा। श्री सेमवाल जी के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, ऐसी आशा है। अखिलेश सेमवाल ने कहा कि हमेशा व्यापारी हित में कार्य किये जायेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page