प्रशासक ब्लॉक प्रमुख ने जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार

ख़बर शेयर करें

प्रशासक ब्लॉक प्रमुख ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पंचायत प्रतिनिधियों प्रशासक कार्यकाल ,करोना काल में जान की बाजी लगाने का फल माना,

देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से प्रशासक ब्लॉक प्रमुखों के शिष्टमंडल ने मुलाकात कर जनता द्वारा चुने व्यक्ति को ही प्रशासक नियुक्त करने का ऐतिहासिक फैसला लेने पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रशासक ब्लॉक प्रमुखों ने विकास खंड स्तर पर आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी से चर्चा की प्रमुख गणों ने कहा प्रशासक बनाने पर सरकार की योजनाओं को पुनः धरातल पर पहुंचाने का काम करेंगे। ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े समय पर आम जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। प्रमुख ने कहा कोरोना काल में बर्बाद हुआ सरकार ने हमें भरपाई करने का अवसर दिया है। कोरोना में भी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी कार्यों को पूर्ण ईमानदारी से निभाया था।प्रशासक प्रमुख उपलब्ध वित्तीय व मानव संसाधन का समुचित उपयोग करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने में पूरा योगदान करेंगे। आभार व्यक्त करने में प्रशासक ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह राणा, रेखा रावत, विनीता फर्तियाल, बबीता भाकुनी, गोविंद सिंह दानू, रणजीत नामधारी, इंदर सिंह रावत, अर्जुन कश्यप, मटौर सिंह चौहान, महिमन सिंह, रेखा देवी, बच्चन सिंह पवार सहित अन्य प्रशासक प्रमुख उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page