आशा रानी ने थान सिंह को निदेशक निर्वाचित होने पर दी बधाई एवं शुभकामनायें

ख़बर शेयर करें


धारी.।
नैनीताल दुग्ध संघ, लालकुआँ में श्री थान सिंह बिष्ट के निदेशक पद पर निर्वाचित होने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता आशा रानी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

आशा रानी ने कहा कि थान सिंह बिष्ट के निदेशक पद पर निर्वाचित होने से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को निश्चित रूप से लाभ प्राप्त । उन्हें विश्वास है कि श्री बिष्ट दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उनके हितों के संरक्षण, दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने तथा दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनसेवा का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्हें उम्मीद है कि थान सिंह बिष्ट दुग्ध उत्पादकों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए उनके सुख-दुःख में सहभागी बनेंगे तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उनके नेतृत्व एवं सहयोग से क्षेत्र में दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

आशा रानी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री थान सिंह बिष्ट अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव से करते हुए दुग्ध उत्पादकों के हितों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएँगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page