विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुए दावेदार, प्रकाश आर्य ने कोश्यारी से लिया आशीर्वाद
भवाली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज
भवाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने भी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। क्षेत्र में राजनीतिक मुलाकातों और नेताओं की सक्रियता के बीच शुक्रवार को भाजपा नेता प्रकाश आर्य ने भवाली पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र में प्रकाश आर्य की सक्रियता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी से उनकी मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को भी हवा दे दी है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं की ओर से किसी राजनीतिक रणनीति या चुनावी दावेदारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों के भीतर संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, जनसंपर्क और क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



