जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ,गफूर बस्ती क्षेत्र से एक अभियुक्त को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 12.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-173/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह
2. कांस्टेबल सुनील कुमार
3. कांस्टेबल दिलशाद अहमद
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल पुलिस
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



