हादसा::भीमताल में छात्रों से भरा ट्रैवलर खाई में गिरा

ख़बर शेयर करें

भीमताल। गाजियाबाद के 26 पर्यटक छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चेन बनाकर सफल रैस्क्यू किया।

नैनीताल जिले में भीमताल के बोहराकूंन गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एक्सटेंशन) में एक एनसीआर से आया एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद भीमताल पुलिस ने मौके पर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

सफेद रंग की टैम्पो ट्रैवलर बस गहरी खाई में गिरने के बाद एक जगह अटक गई। मददगारों, एक मुश्किलों भरा रैस्क्यू अभियान चलाकर लंबी रस्सी के सहारे घायलों को सड़क तक लाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

लोगों ने रैस्क्यू ऑपरेशन टीम का साथ देते हुए ह्यूमन चेन बनाई और कठिन काम को काफी हद तक सरल कर दिया।

पांच गंभीर घायलों को 108 एम्ब्युलेंस के सहारे भीमताल के नजदीकी सी. एच.सी. सेंटर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि बोहराकून में गिरे टेंपो ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। इनमें से 5 यात्री घायल हैं लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर बस को पुलिस और स्थानिय लोगों ने रैस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

यात्रियों में छात्रों का दल गाजियाबाद का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page