दुर्घटना::खैरना लोहाली मार्ग पर बड़ा हादसा, पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार घायल

ख़बर शेयर करें

गरमपानी। खैरना से लोहाली की ओर जा रही एक पिकअप वाहन राइका लोहाली के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। पिकअप के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हादसे में पिकअप चालक जितेंद्र बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह निवासी लोहाली, पुष्कर टम्टा पुत्र आनंद राम, मोहित कुमार पुत्र सोहन लाल तथा मोहन चंद्र पुत्र चंद्रशेखर तीनों निवासी धूरा छियोड़ी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी गरमपानी में डॉ. गौरव कैड़ा व डॉ. अनिल गंगवार द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। वाहन चालक जितेंद्र बिष्ट को गंभीर चोटें आने के कारण आपातकालीन वाहन से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी के एसआई रमेश पंत अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर मोड़ों के पास सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page