54 हजार स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में 54 हजार स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। पहले चरण में हो रही 1200 प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान कई बड़ी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रमाण पत्र बनाने के लिए गलत आधार कार्ड व गलत फोन नंबर का उपयोग किया गया है। दस्तावेज के रूप में लगाए गए बिजली और पानी के बिलों से प्रमाण पत्र पाने वाले व्यक्ति के पते का सत्यापन नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दो मेडिकल स्टोरों पर पुलिस की छापेमारी, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

कुमाऊं कमिश्नर ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के केस का खुलासा किया था। इसके बाद हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में जांच के लिए तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी 200 से अधिक प्रमाण पत्रों की जांच कर चुकी है। पूरे तहसील क्षेत्र में 54,000 स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच होगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भगवान के बाद मेरी पूजा के हकदार क्षेत्र की जनता', विरोधियों पर कैड़ा का पलटवार, बोले- 2027 में 28 हजार वोटों से जीतेंगे
Ad

You cannot copy content of this page