नैनीताल में बिना दस्तावेज के 4 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
नैनीताल। बारापत्थर क्षेत्र में पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिना वैध दस्तावेज के ले जाए जा रहे चार व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार, मल्लीताल थाना प्रभारी हेम चंद्र पंत द्वारा टीम के साथ नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार व्यावसायिक गैस सिलेंडर पाए गए। वाहन चालक से जब सिलेंडरों के दस्तावेज और कनेक्शन नंबर मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
इसके बाद थाना प्रभारी ने पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट को सूचना दी। उनके निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक गौरव जोशी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ संयुक्त जांच की। जांच के दौरान एक सिलेंडर के दस्तावेज सही पाए गए, जिसे छोड़ दिया गया, जबकि तीन सिलेंडरों के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया।
इसी दौरान एक स्कूटी से ले जाए जा रहे एक अन्य व्यावसायिक सिलेंडर को भी बिना दस्तावेज पाए जाने पर कब्जे में लिया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

