भीमताल के एक निजी कॉलेज के छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन में कॉकरोच और कीड़े मिले,

ख़बर शेयर करें

भीमताल के एक निजी कॉलेज के छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन में कॉकरोच और कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। छात्रावास की भोजन व्यवस्था को लेकर छात्रों में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में पेयजल सिवरेज हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

बताया जा रहा है कि भोजन में कीड़े पाए जाने के बाद कुछ छात्रों ने इसकी शिकायत शिक्षकों से की। छात्रों का आरोप है कि उन्हें यह धमकी दी गई कि यदि किसी ने इस संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी या शिकायत की तो उसे कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। घटना से संबंधित जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भी लोगों में चर्चा तेज हो गई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर भोजन की गुणवत्ता व छात्रावास की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page