युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरज तिवारी का होगा भव्य स्वागत, गरमपानी में निकलेगी भव्य बाइक कार रैली

ख़बर शेयर करें
  • गरमपानी में रैली और भंडारे का आयोजन

भवाली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष धीरज तिवारी के सम्मान में सोमवार को गरमपानी क्षेत्र में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खैरना बाजार से गरमपानी तक भव्य बाइक व कार रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत सोमवारी आश्रम में खिचड़ी भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली के दौरान पार्टी के झंडों और नारों के साथ युवा शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिलेगा। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को जो जिम्मेदारी और विश्वास दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए हम पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को रोजगार, शिक्षा और विकास से जोड़ना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि गरमपानी क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के साथ साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की भी संभावना है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह आयोजन आगामी दिनों में क्षेत्रीय राजनीति में युवाओं की सक्रिय भूमिका को और सशक्त करने का संकेत माना जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page