भवाली में नगर निकाय चुनाव को लेकर युवा एकता मंच ने कसी कमर, अब बदलेंगे समीकरण

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर निकाय चुनाव में युवाओं की भूमिका इस बार महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। युवा एकता मंच द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं और युवाओं को एकजुट करने की कोशिशें तेज़ हो गई हैं। मंच के संस्थापक पवन और अध्यक्ष कबीर साह ने इस बार युवाओं को अनदेखा करने वाले नेताओं को करारा जवाब देने का ऐलान किया है।

हर बार की तरह इस बार भी चुनावी मैदान में युवाओं को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, जिनकी उम्मीदों और आवाज़ को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। कुछ नेताओं द्वारा उलझन भरी बयानबाज़ी और खेल मैदान की माँग पर कटाक्ष किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी व्याप्त है। लेकिन इस बार युवाओं ने ठान लिया है कि वे अपना हक लेकर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

युवाओं को इस बार समाजसेवी और 18 वर्षों से भवाली के व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। पांडे जी ने कहा कि, “युवाओं को हमेशा राजनीति में उपेक्षित किया जाता है, लेकिन इस बार हमें उन्हें वह स्थान देना होगा, जो उनका अधिकार है। भवाली के युवा इस बार चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे और परिवर्तन की बयार लेकर आएंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

युवा एकता मंच के अध्यक्ष कबीर साह ने कहा कि, “हमारी प्राथमिकता इस बार युवाओं के मुद्दों को उठाना है, जो अब तक अनदेखे रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, और बेहतर खेल सुविधाएं युवा समाज की अहम जरूरतें हैं, जिन्हें हम चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से शामिल करेंगे।”

संस्थापक पवन ने बताया कि मंच द्वारा युवाओं के लिए विशेष कैम्पेन भी चलाया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

चुनाव में युवाओं का यह सक्रिय कदम भवाली के राजनीतिक माहौल को एक नई दिशा दे सकता है। अब यह देखना होगा कि क्या अन्य पार्टियाँ और नेता इस बदलाव को स्वीकार करते हैं और युवाओं की आवाज़ को सही मायने में सुनते हैं या नहीं।

इस चुनावी प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी आने वाले समय में भवाली नगर की राजनीति में नए बदलाव की ओर इशारा कर सकती है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page