यूट्यूबर सौरव जोशी ने कहा मैंने कहा था, उनके ब्लॉग के जरिए लोग उत्तराखंड को देख रहे हैं।

ख़बर शेयर करें

यूट्यूबर सौरव जोशी ने उत्तराखंड और हल्द्वानी के लोगों से माफी मांग ली है। गुरुवार को यूट्यूब में एक ब्लॉग जारी कर सौरव ने ये स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा बिल्कुल नहीं कहा था कि उत्तराखंड को लोग मेरी वजह से जानते हैं। ये कहा कि था उनके ब्लॉग के जरिए लोग उत्तराखंड को देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पिछले कुछ दिनों से सौरव खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया में उनकी खूब आलोचना हो रही है। इसका कारण था उनकी एक वीडियो का वायरल हो जाना। इस वीडियो में सौरव ये कहते सुनाई दे रहे थे कि उत्तराखंड और हल्द्वानी को लोग उनकी वजह से पहचानते हैं। ये बात लोगों को खासी नागवार गुजरी। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर सौरव की खूब आलोचना की गई। यहां तक की उनके बॉयकॉट तक की बातें चलने लगीं। इधर, गुरुवार को यूट्यूबर ने एक ब्लॉग शेयर कर सफाई देते हुए कहा है कि ‘मैं अभी एक दो दिन से देख रहा हूं, लोग काफी कुछ बोल रहे हैं। शायद उन्हें गलतफहमी हो गई थी। मैंने ऐसा नहीं कहा था कि मेरी वजह से लोग उत्तराखंड को जान रहे हैं। बल्कि कहा था कि मेरे ब्लॉग्स से लोग उत्तराखंड और हल्द्वानी को देख रहे हैं। मैं उत्तराखंड को रिप्रजेंट कर रहा हूं। अगर किसी को बुरा लगा तो मेरी तरफ से सॉरी।’

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page