यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में देहरादून कूच करेंगे युवा

ख़बर शेयर करें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली में शुक्रवार को होंगे शामिल

भवाली। भारतीय युवा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली में शामिल होने के लिए भवाली से बड़ी संख्या में युवा शुक्रवार को देहरादून रवाना होंगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल देहरादून कूच करेगा।
अफसर अली ने बताया कि राहुल गांधी की जनसभा एवं रैली को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि भवाली नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता रैली में भाग लेकर संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर भवाली से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। अफसर अली ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने विश्वास जताया कि देहरादून में आयोजित रैली में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page