नैनीताल। विधानसभा क्षेत्र में युवा राजनीति तेजी से आकार ले रही है। इसी कड़ी में शीलू कुमार का नाम एक उभरते हुए युवा सितारे के रूप में सामने आ रहा है। जनसेवा और विकास को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहे शीलू कुमार ने क्षेत्र में “विकास की गंगा” बहाने का संकल्प लिया है।
स्थानीय जनता के बीच उनकी सक्रियता और संवादशीलता ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और युवाओं के अवसर जैसे मुद्दों पर शीलू कुमार लगातार आवाज़ उठा रहे हैं। उनका मानना है कि राजनीति का असली उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।
भवाली नगर निकाय चुनाव के दौरान क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनसभाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। लोग उन्हें एक ऐसे नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं जो न सिर्फ बात करता है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करने की सोच रखता है।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यदि यही सक्रियता और जनसमर्थन बना रहा, तो आने वाले समय में शीलू कुमार नैनीताल विधानसभा की राजनीति में एक मजबूत भूमिका निभा सकते हैं। क्षेत्र की जनता को उनसे विकास, पारदर्शिता और नई सोच की उम्मीद है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

