- सिद्धि मां मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, मंदिर ट्रस्ट ने भेंट की बाबा की लीलाओं से जुड़ी पुस्तक
भवाली। प्रसिद्ध गायिका एवं बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने शनिवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने धाम में सिद्धि मां मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा और प्रबंधक प्रदीप साह ने मैथिली ठाकुर का स्वागत किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं, धार्मिक गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से उन्हें बाबा नीम करौली महाराज की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भी भेंट की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य कैलाश साह, एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, अनिल साह और महेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



