गणतंत्र दिवस पर ऊँचाकोट इंटर कॉलेज पहुँचे युवा नेता शीलू कुमार, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
भवाली/नैनीताल।
नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज ऊँचाकोट में 77 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा नेता शीलू कुमार ने विद्यालय का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के 10 मेधावी छात्रों को स्कूल बैग व अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की, जिससे छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान शीलू कुमार ने छात्रों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से खरीदारी कर उनका मनोबल बढ़ाया। वहीं प्रधानाचार्य के अनुरोध पर उन्होंने विद्यालय के जर्जर शौचालयों (सोशलो) के पुनर्निर्माण की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शौचालयों के निर्माण की पूरी लागत वह स्वयं वहन करेंगे।
ग्रामीणों व छात्रों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए शीलू कुमार ने आगामी 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की।
इस अवसर पर पवन रावत, तिलक कुमार, दिनेश चंद्रा, हिमांशु आर्य, फ़र्दीन, विनय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

