भवाली। गुरुवार को हल्द्वानी भवाली हाइवे में खुपी के पास बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक के गंभीर चोट लग गई। 108 कि मदद से घायल को सीएचसी भवाली लाया गया। जानकारी के अनुसार पवन दीप 33 मलकीत सिंह निवासी मुंडेली खटीमा खटीमा से मुक्तेश्वर जा रहे थे। भवाली हल्द्वानी हाइवे में ज्योलीकोट के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि युवक के हाथ पैर में गंभीर चोटें लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रैफर किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

