भूमियाधार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें


भूमियाधार क्षेत्र में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध अवस्था में पड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद से युवक को तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
भूमियाधार निवासी 35 वर्षीय इंदर कुमार को पड़ोसियों ने उसके घर के समीप अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद पड़ोसी उसे उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page