दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गंगापुर कबड़वाल निवासी 47 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमशेर सिंह हल्द्वानी से मोटाहल्दू स्थित अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गन्ना सेंटर के समीप रुद्रपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शमशेर सिंह सड़क पर गिर पड़े और केंटर का भारी पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page