दुःखद::ढौकाने वाटर फाल में डूबने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- रामगढ ब्लॉक के सुयालबाड़ी के पास ढोकाने वाटर फॉल में नहाते समय शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब एक 18 वर्षीय युवक की डूबने लगा। जिसमे वाटर फॉल में नहाते समय जब अन्य लोगो को युवक के डूबने की जानकारी मिली तो अन्य नहाने आये लोगो द्वारा युवक को बचाने के लिए पहुँच गए। काफी देर तक कड़ी मश्कत के बाद युवक को वाटर फॉल से बाहर निकाला गया। वही इसके बाद इसकी सूचना क्वारब चौकी तथा राजस्व विभाग को दी गयी। जिसमे घटना की सूचना मिलते ही सभी विभाग के लोग मौके पर पहुँच गए तथा युवक को 108 के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुयालबाडी पहुँचाया गया। जिसमें डॉ द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद क्वारब पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी 3 दोस्त प्रियांशु कनवाल उम्र 18 वर्ष निवासी पहल मालेगांव अल्मोड़ा, गौरव कनवाल उम्र 16 वर्ष निवासी पहल मालेगांव अल्मोड़ा, गौरव बिष्ट उम्र 17 वर्ष निवासी पुलिस लाइन अल्मोड़ा घर मे बिना बताए नहाने के लिए सुयालबाड़ी के पास ढौकाने वाटर फॉल आये हुवे थे। जिसमे नहाते समय अचानक प्रियांशु कनवाल का पैर फिसल गया। देखते ही देखते प्रियांशु गहराई की तरफ जाने लगा। प्रियांशु को डूबता देख उसके अन्य 2 दोस्तो द्वारा हल्ला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद नहाने आये अन्य लोगो द्वारा प्रियांशु को बचाने के लिए गहराई की तरफ जाने लगे तथा इसकी सूचना क्वारब पुलिस , एस डी आर एफ की टीम तथा राजस्व विभाग को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही सभी विभाग की टीम मौके पर पहुँच गयी।
जिसके बाद युवक को पानी से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी पहुँचाया गया। जहाँ डॉ द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा युवक की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गयी। वही प्रियांशु की मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया तथा उनके पिता गोविन्द कनवाल अपने बेटे की मौत की ख़बर सुन कर तुरंत अल्मोड़ा से सुयालबाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
वही पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया।
वही प्रियांशु एभी 12वी का छात्र था, उसके घर मे एक छोटा भाई तथा माता पिता रहते थे। पिता अभी कुछ समय पहले 108 का वहान चलाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वही घटना की सूचना मिलने पर भवाली कोतवाल उमेश मलिक मौके पर पहुँच गए तथा घटना की जानकारी ली गयी।
इस दौरान मौके पर क्वारब चौकी इंचार्ज गोविन्दी टम्टा, राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी, नितिन निगम, आनन्द राणा मौके पर पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

वही बताते चले ढौकाने वाटर फॉल में डूबने का यह तीसरा मामला सामने आया है। वही इस वाटर फॉल में गर्मियों के सीजन शुरू होते ही रोजना 200 से अधिक लोग नहाने को जाते है। जिसमे आसपास की क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस वाटर फॉल को बन्द करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन तथा मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत तक कि जा चुकी है बाबजुद इसके अभी तक वाटर फॉल को बन्द नही किया जा सका है। वही क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस वाटर फाल के बगल में महिला विद्यालय मौजूद है जिसमे इन वाटर फॉल में रोजना 200 से अधिक लोग नहाने को पहुँचते है। जिसमे लोगो द्वारा शराब तथा अश्लीलता फैलाई जा रही है। जिससे आसपास के विद्यालयों तथा गाँव का माहौल खराब हो रहा है उन्होंने तुरन्त इस वाटर फॉल को बन्द करने की मांग की गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page