भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

ख़बर शेयर करें
  • एंटी करप्शन फाउंडेशन की वार्षिक बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा

भवाली। एंटी करप्शन फाउंडेशन जिला नैनीताल की वार्षिक बैठक सोमवार को रामगढ़ रोड स्थित स्प्रिंगवुड इन में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं, संगठन के विस्तार और समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता जरूरी है। बैठक में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संजय जोशी अखिलेश सेमवाल, सैयद फराज शाह, अरुणिमा वर्मा, निवेदिता पाण्डे, खष्टी बिष्ट, सुमन वर्मा, कोतवाल प्रकाश मेहरा, अभिषेक साह, इंदु पाण्डे, मधुर अग्रवाल आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page