भवाली। सुपई में रविवार को आरोही श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी मेमोरियल परियोजना का पांचवां वार्षिक उत्सव एवं श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भुवन चंद्र त्रिवेदी की उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथि एसएचओ रमेश बोरा, खिलानंद भट्ट, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाड़ेछीना के शिक्षक सूरज आर्या सहित पांडेतोली और सुपई के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी मेमोरियल परियोजना की ओर से वर्ष 2025 और 2026 में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। बच्चों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



