कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

ख़बर शेयर करें


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन
भवन तिवारी ने किया स्वागत, देश-प्रदेश की सुख-शांति के लिए बाबा नीम करौली से की प्रार्थना
भवाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए बाबा से प्रार्थना की।
कैंची धाम पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन तिवारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अजय राय का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। अजय राय ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और बाबा नीम करौली के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page