खड़ी कार में एयरबैग खुलने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

यदि आप कार स्टार्ट करके किनारे खड़े हैं और एसी चला रहे हैं, तो भी सीट बेल्ट बांधकर रखें। एयरबैग और सीट बेल्ट एक साथ काम करने के लिए बने हैं। बिना सीट बेल्ट के खुल रहा एयरबैग फायदे की जगह मौत का कारण बन सकता है।
कैसे बन सकता है जानलेवा

● एयरबैग को खोलने के लिए उसके अंदर एक छोटा रासायनिक विस्फोट होता है, जिससे वह 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से बाहर आता है। यदि कोई व्यक्ति इसके करीब बैठा हो तो इंसान की गर्दन टूट सकती है।

● कई बार शॉर्ट सर्किट, चूहे द्वारा तार कुतरने या पानी घुसने से ये सेंसर गलत सिग्नल भेज देते हैं और खड़ी गाड़ी में एयरबैग खुल जाता है।

● बहुत अधिक गर्मी में खड़ी कार के अंदर का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। वाहनों में पुराने या खराब हो चुके एयरबैग अत्यधिक गर्मी और नमी के कारण फट सकते हैं।

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खड़ी कार के भीतर अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को काशीमीरा इलाके में हुई। एयरबैग खुलने के बाद लगे जोरदार झटके से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक पेशे से कार डीलर था। वह 15 साल पुरानी एक कार में बैठा था, तभी वाहन का सुरक्षा तंत्र अचानक सक्रिय हो गया और एयरबैग खुल गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जांच में सामने आया है कि कार पुरानी होने के बावजूद उसके पास वैध फिटनेस प्रमाण पत्र था। पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने को विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खड़ी कार में एयरबैग किस वजह से सक्रिय हुआ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page