भवाली में धूम धाम से मनाया युवा कांग्रेस स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में जल संस्थान परिसर के अमृत सरोवर में पौधारोपण किया गया। युवाओ ने पौंधों के संरक्षण की सपथ ली। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि युवाओं को पौंधों को बचाने की जरूरत है। आगामी समय में बढ़ती गर्मी के प्रकोप को कम करने के लिए पौंधों को लगाने जरूरी है। साथ ही यूथ कांग्रेस से वर्ष भर पौंधों के संरक्षण की सपथ ली है। कहा युवाओ को साल भर पौंधों की देखभाल के लिए महीने तय कर दिए हैं। जिससे पौंधे बच सकेंगे। वही मिष्ठान वियरण किया गया। इस दौरान जिला महासचिव संजय टमटा, नगर महामंत्री लोकेश जोशी, अभय आर्य, रोशन कुमार, भास्कर कुमार आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page