भवाली में मनाया युवा कांग्रेस स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के आव्हान पर जिला महामंत्री अफसर अली ने देर शाम भवाली में युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरण किया। युवाओं को देश को आगे बढाने में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जिला महामंत्री अफसर अली ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं को एक होकर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। आज देश की युवा शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। राजनीति में भी युवा अपना अहम योगदान दे रहे हैं। इस दौरान जिला महामंत्री अफसर अली, वरुण चौहान, संजय टम्टा, सोनू चौहान, जतिन चौहान, सुशील कुमार आदि युवा मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में स्थापित हो 101 फीट ऊंचा तिरंगापर्यटन नगरी की पहचान को मिलेगी नई ऊंचाई, राष्ट्रीय पर्वों पर बन सकेगा प्रमुख आयोजन स्थल
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page