युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने पद से दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें

युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा
भवाली। युवा कांग्रेस कमेटी भवाली के नगर अध्यक्ष अफसर अली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे इस्तीफा पत्र में कहा कि वह अपने व्यक्तिगत कारणों के चलते भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने और पार्टी को समय देने में असमर्थ हैं।
अफसर अली ने पत्र में स्वेच्छा से युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष भवाली के पद से इस्तीफा देने की बात कही है। इस्तीफे की प्रति युवा कांग्रेस नैनीताल के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार को भी भेजी गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page