भवाली में यूथ कांग्रेस ने चाय बनाकर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में युवाओं ने यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में युवाओं ने चाय बनाकर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। युवाओं ने कहा कि सरकार नोकरी के नाम पर युवाओं के साथ छल कर रही है। पड़ा लिखा युवा डिग्रियां लेकर घूमने को मजबूर हैं। संविदा कर्मियों को सालों से विभागों में रौंदा जा रहा है। भर्तियों के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है। बीटेक एमटेक के बाद युवा 8 से 10 हजार की नोकरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि चाय बनाने के अलावा अब युवाओं के पास कोई काम नही रहा। उस पर भी सरकार सड़को के किनारों से युवाओं को भगाने का काम कर रही है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अफसर अली, संजय टम्टा, विजय कुमार, सौरभ, विक्की, वरुण चौहान, राहुल आर्य, हिमांशु आर्या, दीपक आर्या, आदि युवा रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page