पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अफसर अली ने देशभर में बार-बार हो रही परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्षों से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। मेहनत करने वाले छात्र और उनके परिवार मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।
अफसर अली ने कहा कि युवा दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उनके माता-पिता कर्ज लेकर पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। इससे युवाओं में गहरी निराशा और असुरक्षा का माहौल है।
उन्होंने कहा कि छात्र अपनी वास्तविक समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पूरी तरह जायज है। सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
यूथ कांग्रेस ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर दोबारा कायम हो सके।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page