बनभूलपुरा में सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, नकदी व सट्टा सामग्री बरामद
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस ने सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र से एक युवक को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी समेत सट्टा सामग्री बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को गौला पार्किंग, बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए मिला। पुलिस ने मौके से सलमान पुत्र सलीम, निवासी गफूर बस्ती, कोतवाली बनभूलपुरा, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,310 रुपये की नकदी बरामद की। मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 103/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मो. यासीन और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

