हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गलफार गेट जाने वाले रास्ते के पास से प्रिंस सिंह (23) निवासी देवपुर सनवाल, चोरगलिया को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरगलिया थाने में एफआईआर संख्या 35/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई। टीम में अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह, कांस्टेबल रूपबसंत राणा और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

