24 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

24 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की कार्रवाई
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने एक युवक को 24 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 24 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंचल सक्सेना उर्फ चंदू (30) पुत्र बाबू सक्सेना, निवासी रैंबो पब्लिक स्कूल के पास नारायण नगर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 91/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी आरटीओ प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा जोशी, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल रवींद्र खाती शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page