17 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
भवाली/चोरगलिया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को करीब 17 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम गुरुवार को गश्त कर रही थी।
इस दौरान पुलिस ने पतारसी-सुरागरसी के आधार पर रेशम सिंह (42) पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 50 पाउच में करीब 17 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में मुकदमा संख्या 34/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

