भवाली में युवाओं ने लिया पौंध लगाकर संरक्षण का संकल्प

ख़बर शेयर करें

भवाली। विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने युवाओं के साथ पौंधे लगाकर संरक्षण करने का संकल्प लिया। युवाओं ने जल संस्थान परिसर में पौंधे लगाकर साल भर संरक्षण करने की सपथ ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहाड़ो में भी प्रचण्ड गर्मी पड़ी है। समय से बारिश नही होना भी पहाड़ो के लिए खतरा है। युवाओ ने कहा कि बारिश समय पर नही होना व फल सब्जियां अपने समय पर नही होकर उनके आकार में फर्क पड़ रहा है। कहा अगर अभी से युवाओ ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प नही किया तो और गर्मी बढ़ेगी। जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली, दीपक कुमार, हिमांशु आर्य, अभय आर्य, मयंक चन्याल आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page