भवाली में बाइक कार की टक्कर में युवक घायल, हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर अल्मोड़ा भवाली हाइवे सड़क में पेट्रोल पंप के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से डाक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अफ्रेदी उर्फ साहिद 23 पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी रेलवे बाजार हल्द्वानी, सलमान 23 पुत्र फ़सरत रेलवे बाजार हल्द्वानी बाइक से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे थे। भवाली में कैंची धाम की तरफ से आ रही थार की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गए। जिससे बाइक चला रहे अफ्रेदी को गंभीर चोट लग गई। दोनों को तत्काल उठाकर अस्पताल भेजा गया। डॉ दिनेश चन्दोला ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया था। मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page