मोबाइल पर बात कर रहे युवक की टावर वैगन की चपेट में आने से मौत

ख़बर शेयर करें

मोबाइल पर बात कर रहे चारुबेटा निवासी युवक की टावर वैगन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक कौशल कुमार कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार की शाम टावर वैगन से लाइनों की मरम्मत का काम किया जा रहा था। इस दौरान मुडेली के पास गेट नंबर-26 पर एक युवक टावर वैगन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। लगभग साढ़े सात बजे जब हादसा हुआ, युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। सूचना पर कोतवाल मनोहर सिंह दशोनी, एसआई किशोर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। कोतवाल दसौनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त चारुबेटा निवासी 36 वर्षीय बबलू पुत्र ब्रह्म शंकर के रूप में हुई है। बबलू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page