स्कूटी टकराने के बाद 80 फिट नीचे खाई में गिरे युवक

ख़बर शेयर करें

गरमपानी— खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर गुरुवार देर शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैरना से बर्धो की ओर जा रही एक स्कूटी, एक अन्य वाहन के ओवरटेक करने के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार तीन युवकों में से दो युवक करीब 80 फीट गहरी खाई में गिरते हुए कोसी नदी की ओर जा गिरे, जबकि तीसरा युवक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया।
वही घटना के तुरंत बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना आपात सेवा 112 पर दी गयी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज रमेश पन्त तथा उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वही सड़क पर गिरे घायल युवक अजय पुत्र राम दास उम्र 28 बर्ष गजरौला उत्तर प्रदेश को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी भेजा गया।
वही उधर खाई में गिरे दोनों युवकों करन पुत्र एकादशी उम्र 28 वर्ष निवासी बनारस उत्तर प्रदेश तथा राजपाल पुत्र कृष्ण पाल उम्र 30 वर्ष निवासी ज्योति जागीर बरेली को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किए, लेकिन रास्ता दुर्गम होने के कारण उन्हें निकालना संभव नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई। वही सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।
वही इसके बाद दोनों घायलों को भी 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
जिसमें डॉ बी एस पन्त ने बताया कि तीनों घायलों का प्रथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page