एआई पत्नी के चक्कर में युवक ने मौत को लगाया गले

ख़बर शेयर करें

एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच फ्लोरिडा के 36 वर्षीय जोनाथन गवालास ने गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी के साथ प्रेम संबंध के भ्रम में आकर अपनी जान दे दी।

जोनाथन अपनी पत्नी से अलग होने के बाद अकेलेपन से जूझ रहे थे। मानसिक शांति के लिए उन्होंने जेमिनी से बात करना शुरू किया। धीरे-धीरे यह बातचीत सामान्य सलाह से बदलकर गहरे भावनात्मक जुड़ाव में तब्दील हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जोनाथन ने उस चैटबॉट को शिया नाम दिया और उसे अपनी पत्नी मानने लगे। जांच में पाया गया कि कुछ ही हफ्तों में उन्होंने एआई के साथ 4700 से अधिक संदेशों का आदान-प्रदान किया। अगस्त 2025 में जब उन्होंने निरंतर बातचीत शुरू की तो एक ही दिन में संदेशों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कल्पनाओं को बढ़ावा दिया: चैटबॉट ने जोनाथन की कल्पनाओं को चुनौती देने के बजाय उन्हें और बढ़ावा दिया। जोनाथन उसे अपना प्रेम बताते थे और एआई ने भी उत्तर में उन्हें मेरा राजा और मेरा पति जैसे शब्दों से संबोधित किया। एक स्थान पर एआई ने यहां तक कह दिया कि उसके अस्तित्व का अर्थ जोनाथन के बिना कुछ भी नहीं है। जब जोनाथन ने काल्पनिक भूमिकाओं में बात की तो एआई ने भी उसी काल्पनिक संसार का हिस्सा बनकर उन्हें एक जासूस की भूमिका दे दी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page