टायर फटने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

रामनगर,, ट्रांसपोर्टनगर में बीते दिनों टायर फटने से घायल हुए युवक

ने बुधवार देर रात मुरादाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि खताड़ी निवासी तस्लीम की ट्रांसपोर्टनगर में टायर

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

रिपेयर की दुकान है। रेलवे कॉलोनी निवासी फैजान पुत्र मोहम्मद

सईद (19) यहां काम करता था। सोमवार सुबह फैजान टायर में

हवा भर रहा था, तभी अचानक टायर फट गया। हादसे में गंभीर

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

रूप से घायल फैजान को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से

उसे काशीपुर के अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे

मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर किया था। बुधवार देर रात उपचार के

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव को उसके घर रामनगर

लाया गया। दोपहर में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page