भवाली में सीने में दर्द से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को केमू की बस में बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहे युवक की भवाली मौत हो गई। बस में बैठे लोगों ने 108 को फोन कर व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा। अस्पताल पहुँचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह 30 निवासी बागेश्वर बस में बैठकर हल्द्वानी जा रहा था। भवाली के सेनिटोरियम भूमियाधार के बीच बलवीर के सीने में अचानक दर्द हुआ। आनन फानन में लोगो ने बलवीर की हालत देख बस रुकवाकर 108 एम्बुलेंस को फोन किया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुँचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुँचने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसआई नरेंद्र रावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचना दी गई है। जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page