नाई की दुकान चलाने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है।
नवाबी रोड कुलियालपुरा निवासी कमल कश्यप 21 की सुभाषनगर में नाई की दुकान थी। पुलिस के मुताबिक बीते 15 मार्च को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर अचानक जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। 16 मार्च की रात इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। पार्षद रवि वाल्मीकि ने बताया कि कमल का एक बड़ा भाई और एक बहन है। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

