भवाली में युवा कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, जिला महामंत्री अफसर अली ने कहा

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को नगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला महामंत्री अफसर अली के नेतृत्व में राहुल गांधी को निचली अदालत से सजा के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने पर मिष्ठान वितरण किया गया। जिला महामंत्री अफसर अली ने कहा सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय है, सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। अब जल्द ही उनकी संसद सदस्यता भी बहाल की जानी चाहिए। इस दौरान संजय टम्टा, राहुल आर्य, वरुण चौहान, तुषार आर्य, तुषार कुमार, हिमांशु आर्य, दीपक आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page